नवजात शिशु को जुकाम हो जाए तो क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 13:47

शिशु को जुकाम होने पर दवा देना ज्यादा सुरक्षित नहीं माना जाता है लेकिन इस स्थिति में घरेलू नुस्‍खे आपकी मदद कर सकते हैं। इस मौसम में छोटे बच्‍चों और शिशुओं को सर्दी-जुकाम होने का खतरा है। नवजात शिशु की इम्‍यूनिटी बहुत कमजोर होती है और इसलिए उन्‍हें आसानी से खांसी-जुकाम पकड़ लेता है।

नवजात शिशु की बंद नाक को खोलने के लिए करें ये उपाय :-

1.करें तेल मालिश

नवजात बच्‍चे की अगर नाक ब्‍लॉक (Nose block) हो गई है तो आप सरसों के तेल का इस्‍तेमाल करें. सरसों के तेल से बलगम को सुखाने के गुण होते हैं. आप सरसों के तेल को शिशु के माथे, नाक के पास, ठोड़ी, छाती, पीठ पर कोमलता से लगाएं. ज्‍यादा जोर लगाकर मालिश न करें. अगर आप इसे और अधिक फायदेमंद बनाना चाहते हैं तो सरसों के तेल को हल्‍का गर्म कर उसमें लहसुन की कलियां डालकर तेल ठंडा होने के बाद इस तेल से शिशु की मालिश करें.

2.स्तनपान कराएं

मां के दूध में एंटी-बॉडीज तत्‍व मौजूद होते हैं जो बच्‍चों के लिए हर तरह की समस्‍याओं को ठीक करने में कारगर होते हैं. इसके अलावा मां के दूध से बच्‍चे की इम्‍यूनिटी बढ़ती है और किसी तरह का संक्रमण नहीं होता. शिशु को सर्दी लगने की समस्‍या भी इससे जल्‍दी दूर हो जाती है.

3.कंगारू थेरेपी देगी गर्माहट

बच्‍चों को गर्म कपड़ें में लपेट कर रखें और इस बात का ध्‍यान रखें कि कमरे का तापमान ठंडा या अधिक गर्म ना हो. आप बच्‍चे को अपने शरीर के संपर्क में आने दें और बच्‍चे को अपने शरीर से चिपकाकर बैठें. इसे कंगारू मदर थैरेपी भी कहा जाता है. इस उपाय को शिशु का वजन बढ़ाने और गर्माहट देने के लिए किया जाता है. इससे नवजात की नाक और छाती में जमा बलगम निकलने में आसानी होती है और थोड़ी देर में नाक खुल जाती है.

4.तकिए में लगाएं नीलगिरी का तेल

नवजात शिशु की बंद नाक खोलने के लिए आप नीलगिरी के तेल का उपयोग कर सकते हैं. आप इसकी 2 बूंदे बच्‍चे के तकिये पर डालें. इस तरीके से जल्‍द ही बच्‍चे की बंद नाक खुल जाएगी. लेकिन इसकी अधिक बूंद भी न डालें वरना इसके स्‍ट्राॅन्‍ग स्‍मेल से बच्‍चे को दिक्‍कत भी हो सकती है.

5.करें स्‍टीमर का प्रयोग

जब भी बच्‍चे को नहलाने के लिए बाथरूम ले जाएं तो 10 मिनट पहले बाथरूम में गर्म पानी रखें और बॉयलर ऑन कर दें. इससे बाथरूम में स्‍टीम जमा हो जाएगी. इसके बाद बच्‍चे को बाथरूम में गुनेगुने पानी में नहलाएं. ऐसा करने से बच्‍चे की नाख खुल जाएगी. अगर आपके घर में ह्यूमिडिफायर मौजूद है तो आप उसकी मदद भी ले सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info